सहारनपुर। कोरोना से लड़ाई में शामिल कर्मयोद्धाओं में चिकित्सक, नर्स और एंबुलेंस स्टाफ, पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी लोगों को जागरूक और उनकी सेवा कर उन्हें घरों में रहने की हिदायत दे रहे हैं।
उक्त सभी अपने-अपने क्षेत्र में बखूबी अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। नगर निगम कर्मी सहारनपुर शहर को सैनिटाइज करते नजर आ रहे हैं। सफाई कर्मचारी सुबह से शाम तक कुड़े का उठान कर लोगों को साफ सफाई का संदेश दे रहे हैं, जबकि विद्युत कर्मी आपूर्ति को निर्बाध जारी रखे हुए हैं। दूधिया बच्चों के लिए दूध पहुंचा रहे हैं। खाद्य सामग्री पहुंचाने व घर-घर जाकर गैस सिलेंडर लगाकर ईधन की आपूर्ति करने वाले वैंडरों की महत्ता इन दिनों हर किसी को समझ आ रही है। इन सबसे बढ़कर हमारे समाचार पत्र विक्रेता रोजाना सुबह अखबारों के माध्यम से देश दुनियां की खबरें लोगों तक पहुंचा रहे हैं।