गोष्ठी का आयोजन किया गया राजकीय पीजी कालेज में


सहारनपुर। गंगोह स्थित लाला किशन चन्द राजकीय पीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।


गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य वृर्तिका ढिल्लन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों तथा विश्व शांति को बढ़ावा देना है। इस दिन उन महिलाओं को और उनके योगदान को याद किया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री, किरण बेदी प्रथम महिला आइपीएस, मदर टेरेसा शांति नोबेल पुरस्कार विजेता, इंदिरा गांधी राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल आदि के बारे में विस्तार से बताया।


डा. ऋतु वर्मा ने बताया कि अब महिलाओं की दशा में काफी बदलाव हुआ है और समान कार्य के बदले समान वेतन के साथ ही उन्हें ऐसे कई अधिकार मिले हैं जो पहले उनके पास नहीं थे। विद्यालय की छात्राएं अलका, जानवी, जीनत, शिवानी, सलौनी, पारूल आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक महिलाओं को समानता का अधिकार नहीं मिलेगा तब तक दुनिया का विकास सम्भव नहीं है। हम सभी को सामूहिक रूप से जुड़कर लैंगिक समानता के लिए बेहतर तरीके से कार्य सम्पन्न करने चाहिए। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, भ्रूण हत्या, महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिसा आदि के बारे में विस्तार व्यक्ति किए। इस अवसर पर डा. किशन स्वरूप, डा. सुनिल कुमार, डा. सचिन गौतम, सचिन खरे, सोनू आदि मौजूद रहे।