वाराणसी। डॉ. फिरोज खान आयुर्वेद संकाय के बजाय कला संकाय के संस्कृत विषय में अध्यापन करना चाहते हैं। लेकिन, विश्वविद्यालय प्रशासन उन्हें 29 नवंबर को ही आयुर्वेद संकाय में शिफ्ट कर वर्तमान समस्या का समाधान करना चाहता है। उधर, विवि प्रशासन अपने पुराने कथन पर कायम है। डॉ. फिरोज की नियुक्ति 5 नवंबर को बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विषय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई थी। 7 नवंबर को छात्रों ने डॉ. फिरोज के विरोध में आंदोलन कर दिया। वीसी आवास के सामने धरना पर बैठ गए। करीब एक पखवारे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से वार्ता के बाद छात्र मान गए और धरना समाप्त कर दिया। उसी समय से डॉ. फिरोज एलडी गेस्ट हाउस में रह रहे हैं। बीच में एक बार जरूर अपने पिता की तबीयत का हाल-चाल लेने जयपुर गए थे। आने के बाद से वह भाजपा और संघ के नेताओं के संपर्क में हैं। एलडी गेस्ट हाउस में ही भाजपा व संघ के नेता मिलजुल रहे हैं।
डॉ. फिरोज खान आयुर्वेद संकाय के बजाय कला संकाय के संस्कृत विषय में अध्यापन करने की चाह